यूपी के इन 13 जिलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा, योगी सरकार ने लिस्ट की जारी
UP News: हाल के दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के अचानक सक्रिय होने से देश के कई हिस्सों में मौसम में अचानक परिवर्तन आया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। जानकारी के मुताबिक, यूपी के 13 जिलों में ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरकार ने ऐसे किसानों को मुआवजा देने का निर्णय लिया है। आइए जानते हैं क्या है अपडेट उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में मौसम में अचानक आए बदलाव से यूपी के 13 जिलों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने मीडिया को बताया कि भारी बारिश और ओलावृष्टि से आलू, सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।
हरियाणा के स्कूली बच्चों को लेकर सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, अब मिलेगा ये लाभ, जानें
सूचना मिलने पर सीएम योगी ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए क्षेत्र का दौरा करने को कहा। पिछले दो दिनों की बारिश और ओलावृष्टि से 13 जिले प्रभावित हुए हैं।
सीएम योगी ने यूपी के इन जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा के लिए बैठक की। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे युद्ध स्तर पर फसलों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके।
DA Hike: 1 अप्रैल से इन सरकारी कर्मचारियों की लगेगी लॉटरी, सैलरी में होगा 15 फीसदी इजाफा
राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दो दिनों में ओलावृष्टि और बारिश हुई। इन जिलों में अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, हाथरस, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, हापुड़, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संभल और गाजियाबाद शामिल हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए किसानों को अपने जिले या नजदीकी बैंक या कृषि कार्यालय में जाकर फॉर्म भरना होगा। रबी फसलों के बीमा कवरेज पर 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देय है। इसमें से किसानों को केवल 0.75 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। शेष राशि सरकार द्वारा दी जाती है।
1- किसान का आधार कार्ड 2- परिवार पहचान पत्र 3- किसान का निवास प्रमाण पत्र 4- भूमि खसरा नंबर का विवरण 5- नुकसान प्रमाण के लिए फोटो, वीडियो या प्रमाण पत्र 6- किसान का आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर 7- पासपोर्ट साइज फोटो