{"vars":{"id": "106882:4612"}}

हरियाणा समेत इस राज्य के किसानों की लगी लॉटरी! यहां बनेंगे ये 3 नए हाईवे जमीनों के दाम छूएंगे आसमान, जानें 

 
 

Haryana News: भारतमाला परियोजना के तहत हरियाणा और पंजाब में तीन नए राजमार्ग बनाए जाने हैं। इन राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के बाद लोगों को न केवल आसानी से यात्रा करने में सुविधा होगी, बल्कि जमीन की कीमतें भी बढ़ेंगी।

इन राजमार्गों का निर्माण पानीपत-डबवाली, हिसार-रेवाड़ी और अंबाला-दिल्ली राजमार्गों के बीच किया जा रहा है। केंद्र ने इन तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

हरियाणा में ग्रुप सी और डी पदों के लिए अभी तय नहीं होगी तारीख, जानें नया आदेश

इससे जीटी रोड पर भारी यातायात कम हो जाएगा। साथ ही हरियाणा और पंजाब के इलाकों में जमीन की कीमतें भी बढ़ सकती हैं, जिससे मकान मालिकों को काफी फायदा होगा।

दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर होगा आसान

दूसरी ओर, अंबाला और दिल्ली के बीच नया राजमार्ग चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच यात्रा के समय को 2 से 2.5 घंटे कम कर देगा। यह राजमार्ग यमुना के किनारे से होकर गुजरेगा। इसके अलावा, पानीपत से डबवाली तक दूसरा राजमार्ग विभिन्न शहरों से होकर गुजरेगा।

राजस्थान जाने वाले बस यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब बाजेकां से चलेगी नोहर भादरा और जमाल वाली बसें, जानें

इनमें डबवाली, कालांवाली, रोड़ी, सरदूलगढ़, हंसपुर, रतिया, भूना, सनयाणा, उकलाना, लितानी, उचाना, नागौर और शिठौन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इससे हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए यातायात में सुधार होगा।

जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस परियोजना पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा। रिपोर्ट के अनुमोदन के बाद निविदाएं जारी की जाएंगी और राजमार्ग निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द ही एनएचएआई के अधिकारी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करना शुरू कर देंगे।