Khelorajasthan

Good News: हरियाणा के इस हाइवे पर से हटाया जाएगा टोल प्लाज़ा, फ्री में गुजरेंगे वाहन

 
 

Toll Plaza News: हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है। राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले वाहनों को अब टोल नहीं देना पड़ेगा। इस टोल प्लाजा के हटने से सबसे अधिक लाभ राजस्थान के वाहन चालकों को मिलेगा।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार टोल प्लाजा फरवरी से बंद था। यहां से गुजरने वाले वाहन अब टोल मुक्त हैं।

टोल प्लाजा हटने से चारों राज्यों के वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है, क्योंकि प्रतिदिन हजारों वाहन टोल से निकलते हैं और उन्हें टोल चुकाने के बाद ही आगे बढ़ना पड़ता था।

हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, अब हर महीने मिलेंगे 3000 रूपए, जानें पात्रता

इस टोल प्लाजा से निकलने वाले अधिकांश वाहन राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के अन्य जिलों में जा रहे हैं। नूंह जिले के डीसी विश्राम कुमार मीना ने आदेश जारी किए हैं कि जिस कंपनी को टोल का ठेका दिया गया था, उसका ठेका 17 फरवरी को समाप्त हो चुका है। इसलिए दोपहर 12 बजे के बाद निकलने वाले वाहन चालकों को टोल नहीं देना पड़ेगा।

हरियाणा सरकार द्वारा पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड से राजस्थान सीमा तक सड़क पर टोल प्लाजा का निर्माण कराया गया था। यह टोल मेसर्स ए.एस. द्वारा भुगतान किया गया था। मल्टीपर्पज सर्विसेज को 18 महीने के लिए परिचालन का दायित्व दिया गया था और 17 फरवरी को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। इसलिए कंपनी को आदेश जारी किया गया है कि वह 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी वाहन चालक से टोल नहीं वसूलेगी और कंपनी टोल को फ्री करे।

हरियाणा में CET परीक्षा इस महीने में होगी आयोजित, सीएम सैनी ने कर दिया ऐलान

दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों की मौज फरीदाबाद जाने वाले दिल्ली वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। टोल प्लाजा से रोजाना हजारों वाहन निकलते हैं, जिन्हें टोल देना पड़ता था, लेकिन अब इन वाहन चालकों को राहत मिलने वाली है। इसके अलावा, राजस्थान जाने वाले वाहन चालकों को टोल नहीं देना पड़ेगा। इसके अलावा, केएमपी और मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को अब कम टोल देना होगा