हरियाणा बजट में किसानों के लिए खुलेंगे कई बड़े तोहफे! फटाफट जानें क्या-क्या मिलेंगे लाभ
Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमें अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जुड़े रहना होगा। भारत संतों और फकीरों की भूमि है जहां ऋषियों ने जीवन जीने के सटीक तरीके बताए हैं। इसी विचारधारा के साथ हमें अपने सामाजिक और आर्थिक विकास की ओर बढ़ना चाहिए।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने करनाल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रभु मिलन धाम के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ एवं खुशी का दिन है।
ऐसे धार्मिक (आध्यात्मिक) कार्यक्रमों में भाग लेने और इन अनुष्ठानों में शामिल होने से व्यक्ति का जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक भारत के नागरिक भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों को नहीं अपनाएंगे, तब तक विश्व गुरु बनने का सपना अधूरा रहेगा।
Property Rule: अगर आपके पास है ये डॉक्यूमेंट तो आप है संपत्ति के मालिक, जानें रजिस्ट्री के नियम
भगवान कृष्ण की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि व्यक्ति को राग-द्वेष से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए। अगर हम इसी भावना के साथ आगे बढ़ेंगे तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है और इस दिशा में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
मजबूत अर्थव्यवस्था से होगा देश का विकास कृषि मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यदि हम भारत को पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर लाना चाहते हैं तो हमें शांति और आध्यात्म के मार्ग पर चलना होगा।
उन्होंने कहा कि विकास केवल आर्थिक संसाधनों से ही नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिक शक्ति से भी होता है। देश के विकास में आम आदमी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि देश केवल सरकार के प्रयासों से आगे नहीं बढ़ सकता, बल्कि आम आदमी को भी इसमें योगदान देना होगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के लिए अनेक योजनाएं शुरू कर रही है जिससे उनकी आय बढ़ेगी।
बजट में किसानों को मिलेगी सौगात मंत्री श्याम सिंह राणा ने यह भी संकेत दिए कि हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सोमवार को पेश किए जाने वाले बजट में किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी बजट में कृषि क्षेत्र के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे।
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत हरियाणा में हाल ही में हुई ओलावृष्टि का जिक्र करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने प्रभावित किसानों से अपील की कि वे मुआवजा पोर्टल पर पंजीकरण कराएं ताकि उन्हें उचित मुआवजा दिया जा सके।
मछली पालन के बढ़ते क्षेत्र पर बोलते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्र बन गया है और हरियाणा सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसान मत्स्य पालन के साथ-साथ पारंपरिक खेती को भी अपनाएं तो उनकी आय कई गुना बढ़ जाएगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि आज का युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का है, लेकिन विज्ञान अध्यात्म के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आध्यात्म और विज्ञान दोनों का संतुलन आवश्यक है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ना राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखते हुए आर्थिक और तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ना होगा।
हरियाणा सरकार किसानों के साथ कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हित में लगातार नई योजनाएं और सुधार ला रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही कृषि क्षेत्र में नई नीतियां और सब्सिडी योजनाएं लागू करेगी, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार हर मौसम और हर संकट में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं और सरकार उनके कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाएगी।