Haryana Weather: हरियाणा में हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन जिलों में 3 दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Haryana News: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया था। लेकिन अब मौसम करवट लेने वाला है। मई माह की शुरुआत के साथ ही राज्य में मौसम बदल रहा है और अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं, आंधी और बारिश की संभावना है। खासकर, हरियाणा के कई जिलों में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश (Heavy Rainfall in Haryana) की भी संभावना है।
हरियाणा में बदलेगा मूड
मौसम विज्ञान विभाग एवं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में एक मई से तीन मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है।
डॉ. खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में वर्तमान में चल रही गर्म और शुष्क हवाएं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से धीरे-धीरे ठंडी हवाओं और नमी में बदल जाएंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
हरियाणा में तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक
हरियाणा में फर्जी तलाक का पेंशन फर्जीवाड़ा, 12 हजार 600 दंपतियों ने दिखाया फर्जी तलाक
राज्य में भीषण गर्मी का आलम यह है कि मंगलवार को सिरसा हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार को राज्य भर में औसत तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद हरियाणा में तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा।
तूफ़ान और बारिश की चेतावनी
1 मई को हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जिंद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
2 मई को कई जिलों में बारिश की संभावना
2 मई को मौसम अधिक सक्रिय रहेगा। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जैसे जिलों में तेज हवाओं और तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से न सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि किसानों को भी कुछ राहत मिल सकती है।
हरियाणा फैमिली आईडी को लेकर आया नया अपडेट, अब अपने घर से करा सकेंगे ये जरूरी काम
3 मई को भी बारिश जारी रहेगी
3 मई को हरियाणा के पश्चिमी और उत्तरी भागों में फिर से बारिश होने की संभावना है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है।
एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
मौसम विभाग के अनुसार 3 मई के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय हो सकता है। इससे मई के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की उम्मीद है।
किसानों के लिए सलाह
इस मौसम परिवर्तन को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खुली फसलों को ढककर रखें तथा जिन फसलों की कटाई नहीं हुई है, उन्हें जल्द से जल्द काटकर सुरक्षित स्थान पर रखें। विशेष रूप से गेहूं, सरसों और प्याज जैसी फसलों के संबंध में सतर्कता की आवश्यकता है।