New Expressway: वाहन चालकों के लिए खुशखबरी! कश्मीर को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे का पहला चरण शुरू, जानें

Haryana News: दिल्ली-अमृतसर-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग का पहला चरण शुरू हो गया है। यह राजमार्ग हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को जोड़ता है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में यह काम तेजी से चल रहा है और सफल ट्रायल रन के बाद बूथ रहित टोल प्रणाली भी चालू हो गई है।
इस एक्सप्रेसवे पर अब गाड़ियां 120 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकेंगी। सड़क का निर्माण अत्याधुनिक तरीके से किया गया है, जिसमें सुरक्षा के लिए रेलिंग और सुरक्षा दीवारें भी लगाई गई हैं। इसके अलावा सड़क के डिवाइडर पर हरियाली के लिए पौधे भी लगाए गए हैं।
आधुनिक डिजाइन से बनेगा एक्सप्रेस-वे यह एक्सप्रेस-वे आधुनिक डिजाइन से बनाया गया है और इस पर केवल हल्के मोटर वाहन और भारी मोटर वाहन की ही अनुमति है। इस सड़क पर मोटरसाइकिल और ऑटो रिक्शा की अनुमति नहीं है। हरियाणा वाले हिस्से को भी सोनीपत, रोहतक और जींद से जोड़ने वाली कनेक्टिविटी दी गई है। फिलहाल 117 किलोमीटर के दायरे में सात टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं।
हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! प्रदेश ये 7 शहर बनेगें स्मार्ट सिटी, मिलेगी ये हाइटेक सुविधाएं
ये होंगी गति सीमा इस सड़क पर यात्रा करना काफी सुविधाजनक होगा। छोटे वाहनों के लिए गति सीमा 120 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा है। हर 100 मीटर पर साइनेज लगाए गए हैं। नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले यात्री इस सड़क को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इससे माता वैष्णो देवी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
हरियाणा में 4 नए जिले बनाने को लेकर बड़ी अपडेट, कैबिनेट कमेटी ने सुनाया यह बड़ा फैसला
हालाँकि, इस सड़क पर विश्राम क्षेत्र का निर्माण अभी तक नहीं किया गया है। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वाहन में तेल और खाद्य सामग्री साथ रखें। जल्द ही एक विश्राम क्षेत्र बनाने की योजना पर काम चल रहा है। दिल्ली को कटरा से जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इससे यात्रा में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास में भी मदद मिलेगी।