हरियाणा के इस जिले वासियों को मिलेगा डबल तोहफा, नए हाईवे के साथ किसानों को मोटा मुआवजा
New Highway: हरियाणा समेत कई राज्यों को जोड़ने के लिए सरकार लगातार हाईवे का निर्माण कर रही है। इस बीच, सरकार ने अब एक और नए राजमार्ग को हरी झंडी दे दी है। अलीगढ़-पलवल हाईवे का निर्माण होली से पहले शुरू होने जा रहा है। अंतिम मसौदा तैयार है।
72 किलोमीटर लंबा हाईवे
अलीगढ़-पलवल राजमार्ग की लंबाई 72 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर करीब 1,361 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी जिम्मेदारी हरियाणा की सीडीएस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को दी गई है। अलीगढ़-पलवल राजमार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य भी तेज कर दिया गया है।
18 गांवों को मुआवजा मिल चुका
जिन किसानों की जमीन इसके अंतर्गत आ रही है, उन्हें सरकार की ओर से भारी मुआवजा दिया जा रहा है। अलीगढ़-पलवल हाईवे का निर्माण होली से पहले शुरू हो जाएगा। राजमार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए कुल 31 गांवों को शामिल किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 18 गांवों को मुआवजा मिल चुका है।
हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी! राजस्थान सीमा तक तैयार होगा नया हाईवे, सैकड़ों गांव को मिलेगा लाभ
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) राजमार्ग के 46 किलोमीटर हिस्से का निर्माण करेगा। अलीगढ़ में खेरेश्वर चौराहे से निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए एनएचएआई कुल 281 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करेगा। लगभग 100 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार 700 किसानों को 1.50 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। जबकि 280 किसानों को जल्द ही 40 करोड़ रुपए मिलेंगे। 1,200 किसानों को मुआवजे की मांग भेजी गई है। खैर और जट्टारी में करीब 33 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा।
खैर से अंडला तक 10 किमी तथा जट्टारी से आगे तीन किमी तक चार लेन की सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा खैर के राजपुर गांव में टोल प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा।
हरियाणा में झमाझम बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
यह एक्सप्रेसवे, तापल में यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज और पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल से जुड़ेगा। अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, पलवल, गुरुग्राम पहुंचना आसान हो जाएगा।
कृपया ध्यान दें कि यह समाचार सामान्य स्रोतों से एकत्रित किया गया है। हालाँकि, हम इसकी प्रामाणिकता के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
