हरियाणा वासियों की हुई बल्ले-बल्ले, इस जिले में 9 करोड़ की लागत से बनेंगी ये सड़कें, जानें
Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, नारनौल शहर के सभी वार्डों की टूटी सड़कों की मरम्मत नगर परिषद द्वारा कराई जाएगी। नगर परिषद ने 103 कार्यों के लिए निविदाएं भी जारी कर दी हैं। इन पर विकास कार्यों पर करीब 9 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद प्रत्येक वार्ड में 20 से 25 लाख रुपए की लागत से कार्य कराएगी। कुछ वार्डों में अधिक धनराशि खर्च की जाएगी। इनमें से अधिकांश सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य से संबंधित हैं। टेंडर जारी होने के बाद जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। शहर में एक साथ 100 से अधिक कार्य होने से अधिकतर टूटी सड़कों से छुटकारा मिल जाएगा। शहर के वार्ड नंबर 21 में विभिन्न गलियों, नालियों व ग्रिडों पर लगभग 8.46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
हरियाणा के इस जिले में खुलेगा प्रदेश का पहला ट्रांसजेंडर स्कूल, सीएम सैनी ने कर दिया ऐलान
इसी प्रकार, दयानगर मोहल्ला में जगदीश के घर से जगमाल तक तथा छोटू सरदार के घर के पास गलियों के निर्माण पर 3.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड एक में ताराचंद से रामनिवास के घर तक 2.09 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण होगा। वार्ड 17 में विजय मास्टर से रामेश्वर के घर तक गली का निर्माण 19.08 लाख रुपए की लागत से होगा।
शहर के इन मोहल्लों में सड़क निर्माण के लिए टेंडर लगाए गए हैं
- वार्ड ए 1 में छाजूराम से ओमप्रकाश के घर तक सड़क निर्माण पर 3.79 लाख रुपए खर्च होंगे।
- वार्ड 5 में यादराम यादव से प्ले स्कूल, अरविंद पब्लिक स्कूल से दलीप के घर तक तथा सुनील कुमार के घर तक गलियों के निर्माण पर 5.84 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
- वार्ड 13 में सुदरपाल के घर से कुलदीप तक 2.44 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
- वार्ड 16 में कृष्ण की दुकान से सुरेश की दुकान तक 5.80 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
- वार्ड 16 में जोगिया के घर से अभिमन्यु तक 7.69 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण होगा।
- वार्ड 19 में राम क्लीनिक से अंडरपास तक 15.14 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण होगा।
- वार्ड 20 में धमीजा भवन से गोविंद की दुकान तक 7.62 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण होगा।
हरियाणा सरकार ने किया बड़ा ऐलान, अफसर शाही अब नहीं करेंगे ये काम, जानें
- वार्ड 21 में संजय जैन से सुंदर के घर तक गली निर्माण पर 10.16 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
- वार्ड 22 में विभिन्न गलियों, सड़कों, नालियों व जालों पर 12.69 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
- वार्ड 23 : महादेव मंदिर से महिला शौचालय तक स्टॉर्म वाटर पाइप लाने व बिछाने पर 5.92 लाख रुपए खर्च होंगे।
- वार्ड 23 में भगवान दास की दुकान से प्रतिमा शर्मा की दुकान तक गली निर्माण पर 4.23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- वार्ड 23 में संजीवनी क्लीनिक से लीला राम के घर तक गली निर्माण पर 6.77 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- वार्ड 29 में ममता के घर से सुभाष के घर तक 4.22 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।
- वार्ड 29 में राजेंद्र के घर से गजानंद के घर तक 4.22 लाख रुपए की लागत से गली का निर्माण होगा।
- वार्ड 29 में विजय सिंह के घर से अमीचंद के घर तक 4.64 लाख रुपये से गली का निर्माण होगा।
सबसे पहले मुख्य सड़कों की मरम्मत होगी
शहर में मुख्य सड़कों की टूटी सड़कों की मरम्मत का काम पहले से ही चल रहा है। कुछ सड़कें पहले ही पूरी हो चुकी हैं। अब सड़कों के पक्के होने से लोगों को राहत मिल सकेगी।
अधिकारियों ने क्या कहा
नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर सिंह ने बताया कि वार्डों में 9 करोड़ रुपए की लागत से 103 विकास कार्य करवाए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में सड़क सहित अन्य कार्य किये जायेंगे। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा.