Khelorajasthan

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का इन 6 जिलों में बरसात का येलो अलर्ट, जानें वेदर 

 
 
मौसम विभाग का इन 6 जिलों में बरसात का येलो अलर्ट

Haryana News: एनसीआर समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान हर दिन बढ़ रहा है. अब जल्द ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग ने जल्द ही मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। हरियाणा में आने वाले दिनों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

विभाग का मानना ​​है कि जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में महसूस किया जाएगा। इसका असर आज, 18 और 19 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से हरियाणा में मौसम बदलेगा। आज 18 अप्रैल और कल कई इलाकों में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा के गरीब परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले, सैनी सरकार देगी 30- 30 वर्ग गज के प्लॉट, ऐसे करें आवेदन

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

कुछ इलाकों में बारिश की भी उम्मीद है। विभाग ने बताया कि शुक्रवार को कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र में बारिश के लिए येलो अलर्ट और यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के लिए डार्क येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा के गरीब परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले, सैनी सरकार देगी 30- 30 वर्ग गज के प्लॉट, ऐसे करें आवेदन

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 20 अप्रैल तक समाप्त हो जाएगा। फिर, तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। गुरुवार को नारनौल में सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।