Khelorajasthan

Rajasthan Weather: इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ आसमान से गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपना वेदर 

 
 

Rajsthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में और गिरावट आएगी। अगले 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हवा की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश होने की उम्मीद है। राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है।

पिछले दिनों अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, लेकिन सीमावर्ती जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आई। बीकानेर और जोधपुर संभागों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई।

Employees Gratuity: इन केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, सिर्फ इन्हें मिलेगा 25 लाख रुपये ग्रेच्युटी का लाभ, जानें वजह

आज भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण सीमावर्ती जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में हवा की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहेगी।

पिछले 24 घंटे में मौसम राजस्थान में गुरुवार को तापमान में बदलाव हुआ। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में तापमान में गिरावट देखी गई, जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। धौलपुर में सबसे अधिक तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चित्तौड़गढ़ में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Holiday: राजस्थान के स्कूली बच्चों की अप्रैल महीने में होगी बंफर छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च को जोधपुर, नागौर, बाड़मेर और जैसलमेर जैसे जिलों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 28 मार्च तक रहने की उम्मीद है, जिसके बाद गर्मी का असर बढ़ने लगेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।