केंद्र सरकार ने राजस्थान वासियों को दी बड़ी सौगात, इस जिले में बनाए जाएंगे 4 ओवरब्रिज व अंडरब्रिज, जानें
Rajsthan News: रेलवे और राज्य सरकार की लड़ाई में अटका झुंझुनूं शहर में पुलिस लाइन फाटक पर ओवरब्रिज का अधूरा काम जल्द ही फिर से शुरू होगा। इसके अलावा तीन और ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। संसदीय क्षेत्र में 4 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज कार्य किये जायेंगे। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की गई है। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में सांसद बृजेन्द्र ओला द्वारा उठाए गए प्रश्न के उत्तर में दी। हालांकि, जवाब में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र में ये ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज कहां बनाए जाएंगे। माना जा रहा है कि इन चारों में पुलिस लाइन गेट पर अधूरा ओवरब्रिज भी शामिल है।
सांसद बृजेन्द्र ओला ने रेलवे में लंबित आरओबी व आरयूबी का ब्यौरा मांगा था। झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में कितनी योजनाएं निर्माणाधीन हैं? उनकी वर्तमान स्थिति और पूरा होने की समय-सीमा क्या है? कवच सुरक्षा प्रणाली के अंतर्गत कितनी लंबाई शामिल है? राष्ट्रीय रेल योजना की वर्तमान स्थिति क्या है?
हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71 हजार रुपये, तुरंत करें ये काम
राजस्थान में चौदह गुणा ज्यादा बजट दिया
रेल मंत्री ने यह भी बताया कि राजस्थान में रेल परियोजनाओं को गति प्रदान करने के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 9,959 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। यह वर्ष 2009-14 के औसत 682 करोड रुपए प्रतिवर्ष की तुलना में 14 गुना अधिक है। राजस्थान में 01 फरवरी 2025 तक 547 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)/रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के कार्य 5,213 करोड रुपए की लागत के साथ प्रगति पर है।
वर्ष 2019 में हुआ था ओवरब्रिज का शिलान्यास
पंद्रह मार्च 2019 को पुलिस लाइन के पास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का शिलान्यास हुआ था। यह ओवरब्रिज करीब छह साल से अधूरा पड़ा है। जब भी ट्रेन आती है फाटक बंद हो जाता है। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाती है। यह फाटक जयपुर से झुंझुनूं आने वाले मुख्य मार्ग पर बना है। शहर में सबसे ज्यादा वाहन इसी मार्ग पर चलते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी भी इसी फाटक पर होती है। करीब 850 मीटर लम्बे इस ओवरब्रिज का कार्य 14 सितम्बर 2020 को पूरा था। यह अवधि भी निकल चुकी। मार्च 2025 चल रहा है। यदि अप्रेल में भी कार्य शूरू हो तो भी इस साल कार्य पूरा होना मुश्किल है।
Haryana News: सैनी सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, इन महिलाओं को मिलेगा लोन, ऐसे करें आवेदन
ओवरब्रिज के अधूरे कार्य को पूरा करवाने के लिए राजस्थान पत्रिका ने 'ए ब्रिज टू फार' शीर्षक से समाचार अभियान चलाया। इसके अलावा उन्होंने समय-समय पर समाचार प्रकाशित कर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया। जब भी सरकार का कोई मंत्री आता तो वह उसके सामने सवाल उठाता।
32 रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर रेल मंत्री ने यह भी बताया कि राजस्थान में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2024 तक 32 रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिनमें 51,814 करोड़ रुपये की लागत से 4,191 किलोमीटर नई लाइनें, दोहरीकरण और आमान परिवर्तन शामिल हैं।