Haryana 16 April Weather: हरियाणा में आज फिर बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने झमाझम बारिश का लगाया पूर्वानुमान, जानें

Haryana News: हरियाणा में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आज राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अलर्ट के अनुसार आज से मौसम बदलेगा। आज रात से तेज हवाएं और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।
कल ऐसा था मौसम
15 अप्रैल को सिरसा में राज्य में सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस हो गया।
16 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 अप्रैल को मौसम में फिर बदलाव आएगा।
हरियाणा के CET अभ्यार्थी के लिए जरूरी सूचना! सरकारी नौकरी के नियमों में बदलाव, अब CET स्कोर इतने साल होगा वैधइस दौरान दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी हरियाणा के जिलों में मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।